पुलिस ने 40लीटर अवैध कच्ची शराब समेत दो को गिरफ्तार किया।
- केलाखेड़ा खबर
- May 15, 2021
- 1 min read

केलाखेडा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो लोगो को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष भुवन जोशी ने बताया कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान महेंद्र सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी ग्राम तोता बेरिया थाना केलाखेड़ा के पास से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम तोता बेरिया थाना केलाखेड़ा के पास से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब समेत तोता बेरिया गुरुद्वारे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम मे SI मनोहर चन्द, कांस्टेबल महेंद्र सिंह, कांस्टेबल जगदीश पाठक सामिल थे।
Comments