top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

पुलिस की सख्ती:- नही लगने दी हाट बाजार सामाजिक दूरी का पढाया पाठ

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Apr 30, 2021
  • 1 min read

रिपोर्ट राहुल सक्सेना

केलाखेडा। थानेदार भुवन चंद जोशी के नेतृत्व मे शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार को हाट बाजार मे नहीं लगने दिया गया। निरीक्षण के दौरान गांव देहात से बाजार में जो भी लोग सब्जी बेचने आये थे उन्हें कोरोना बीमारी संबंधित जानकारी देते हुए वापस कर सब्जी बेचने वाले को मास्क लगा कर व सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए दूर बैठा कर मेन रोड पर सब्जी बेचने की हिदायत दी गयी है। शुक्रवार को हाट बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। इसके अलावा थाना के विभिन्न चौक चौराहो में मास्क जांच अभियान चलाया गया।

थानाध्यक्ष सड़क पर उतरें

थानाध्यक्ष भूवन जोशी पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरे, उन्होंने बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों को फटकार भी लगायी, वहीं कोरोना से इस लड़ाई में पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से सहयोग करने की अपील की।

सिंपाही के कार्य करने के तरीके को सराहा।

सिपाही इरशाद खान पुरी तन्मयता के साथ कोरोना काल मे ड्यूटि कर रहे है। बता दे कि नगर के कुछ लोगो ने सिंपाही के कार्य करने के तरीके को सराहा है। सिपाही दिन रात अपनी ड्यूटि को अंजाम दे रहा है और नगर वासियो को एलाउंसमेट के जरिये प्रत्येक व्यक्ति को मास्क अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए, सैनिटाइजर का भी प्रयोग करते रहे और बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करते रहें, यह सभी की जिम्मेदारी है कह कर प्रेरित कर रहे है। और लाक डाउन का पाठ भी सख्ती से पढा रहें है।


 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page