पेड से लटक एक युवक ने लगाई फांसी
- केलाखेड़ा खबर
- Jul 7, 2021
- 1 min read

केलाखेडा। केलाखेडा के फिदानगर निवासी एक युवक ने पेड पर लटक कर फांसी लगा ली। सूचना पर थाना अध्यक्ष भुवन जोशी मय फोर्स के मौके पर पहुचे।
जानकारी अनुसार फिदनगर के रहने वाला 18 वर्षीय करामत अली रात भर घर पर नही आया तो परिजनो ने उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश करते हुए परिजनो के घर से कुछ ही दूरी पर खेत किनारे पेडे के सहारे करामत अली पेड पर लटका दिखाई दिया। पास जाने पर देखा कि करामत अली ने रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली है। जिसकी सूचना थाना केलाखेडा मे दी गई सूचना पर थानाध्यक्ष भुवन जोशी मय फोर्स के पहुचे। बताया जा रहा है कि करामत अली घर से घरेलू विवाद हो जाने के चलते से बाहर गया था। करामत अली भाईयो मे सबसे बडा था व कबाड का काम करता था।
Comentarios