निर्धन कन्न्याओ की शादी में दिया उपहार
- केलाखेड़ा खबर
- Dec 1, 2022
- 1 min read

रिपोर्ट- टीआर यादव
केलाखेड़ा। श्री अद्वैत स्वरूप विचार आश्रम हरिपुरा में वार्षिक संत सम्मेलन के दौरान क्षेत्र की 5 निर्धन कन्याओं के विवाह हेतु दान स्वरूप उपहार देकर सहायता की।
जानकारी के अनुसार श्री अद्वैत स्वरूप विचार आश्रम हरिपुरा में आयोजित वार्षिक विशाल संत सम्मेलन में क्षेत्र की 5 गरीब कन्याओं की शादियों में दान स्वरुप उपहार देकर सहायता की।इससे पूर्व भी सैकड़ों गरीब निर्धन परिवार की कन्याओं की शादियां करवाने में हरिपुरा गांव के कुछ लोगो ने बड़ चढ़ कर भागेदारी की है। इसके अलावा हरिपुरा में ही कई स्वास्थ्य शिविर भी लगवाए जहां पर रक्तदान ,आंखो की जांच जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। इस कार्य में संत श्री अध्यात्म प्रेमानंद जी महाराज,सेवादार देशराज कंबोज,राजरानी कंबोज,ने अहम भूमिका निभाई
ความคิดเห็น