नामजद अभियुक्त को तमचें मय कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।
- केलाखेड़ा खबर
- Aug 1, 2023
- 2 min read
थाने में घंटो बैठ दिलेर सिंह ने अपना दर्द बंया किया था।
थानाध्यक्ष ने दिलाया था कार्यवाही का भरोसा।
केलाखेडा। रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर नामजद अभियुक्त को पुलिस ने उसके घर से अवैध तमंचे मय कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
बतात चले कि 25 जूलाई को थाना केलाखेडा में दिलेर सिंह पुत्र बलबिन्दर सिंह की तहरीर पर एक मुकदमा पंजीकृत हुआ था। दिलेर सिंह द्वारा तहरीर मे कहा गया था कि उसके पडोस मे ही रहने वाले करनैल सिंह पुत्र प्यारा सिंह ने अपने घर पर गाँव के ही सुरेन्द्र सिंह पुत्र तरसेम सिंह, अरविन्द कुमार उर्फ बन्टी पुत्र मनवीर सिंह, अमरजीत सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह को बुलाकर शराब का नशा कराया और इसके बाद उक्त लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए मेरे घर के बाहर खड़े होकर गंदी-गंदी गालियां देने लगे गालियों की आवाज सुन कर मेरी माताजी घर के बाहर आई और गालिया देने से मना किया तो उक्त लोग अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बोले कि बुडिया तू चुप हो जा आज हम तेरे बेटे को जान से मार देंगे। इसी दौरान मै और मेरा भाई सेवक सिंह भी बाहर आ गये हमको देखते ही उक्त लोग जान से मारने की धमकी देने लगे और घर से बाहर आने को कहा यह भी कहा कि यदि मेरा भाई मोबाईल से रिर्काडिंग नही कर रहा होता तो ये लोग मेरे को जान से ही मार देते । थानाध्यक्ष ने दिलेर सिंह की तहरीर पर करनैल सिंह,सुरेन्द्र सिंह,अरविन्द कुमार,अमरजीत सिंह पर धारा 341,504,506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।
थानाध्यक्ष ललित मोहन रावल ने बताया कि नामजद अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार। किया है सुरेन्द्र सिंह के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर मय कारतूस बरामद हुए है,पूक्षताक्ष में सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि वह लकडी का काम करता है इसलिए तंमचा अपने पास रखता है।
दिलेर सिंह ने थाने में बैठ किया था अपना दर्द बंया,थानाध्यक्ष ने कार्यवाही का दिलाया था भरोसा।
दिलेर सिंह द्वारा दी गई तहरीर पर जब कोई कार्यवाही पुलिस द्वारा नही की गई और विरोधियो द्वारा लगातार दिलेर सिह को परेशान किया जाता रहा था तब दिलेर सिंह थक हार कर अपना दर्द लिये थाने में आकर जमीन पर बैठ गया था,जिसका एक विडियो केलाखेडा खबर के माध्यम से चलाया गया था। थानाध्यक्ष ने दिलेर सिंह के दर्द को समझ तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिये और दिलेर सिंह को समझाकर घर भेज दिया।
Comments