top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

नशे की लत से व्यक्ति बर्बादी की ओर बढ़ जाता है:- थानाध्यक्ष अशोक कुमार

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Apr 24
  • 1 min read

ree

केलाखेडा थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने क्षेत्र के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज में जाकर बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। किस तरह नशा जिंदगी को तबाह कर देता है। नशे से सिर्फ जीवन का हर तरह से पतन होता है। नशे की लत में आने के बाद व्यक्ति बर्बादी की ओर बढ़ जाता है। जबकि नशा से मुक्त रहने वाला इंसान ऊंचाइयों को छूता है। थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बच्चों को जागरूक किया। साथ ही स्कूलों के आसपास नशीली सामग्री की बिक्री होने, नशा करने वालों के बारें में पुलिस को सूचना देने की अपील की। इसके अलावा स्कूली बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में भी बताया। बच्चों को स्कूटी, बाइक नहीं चलाने की सलाह दी। 18 साल के होने के बाद ही लाइसेंस के साथ वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालना करने का आव्हान किया गया।

ree

 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page