top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

नशे के सौदागरो पर पुलिस ने कसा शिंकजा, 17.85 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Jul 4, 2021
  • 1 min read

नशे के सौदागरो मे मचा हडकंप।


रिपेार्ट-राहुल सक्सेना

केलाखेडा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत केलाखेडा पुलिस ने गश्त के दौरान 17.85 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में थानाध्यक्ष केलाखेडा भुवन जोशी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। गश्त के दौरान गणेशपुर पुलिया से टांडा आजम गांव की ओर सड़क पर आते दो व्यक्तिओ को रोका तो पुलिस को देख दोनो भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा दोनो व्यक्तियो को पकड़ लिया गया। नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम हैदर अली पुत्र गौहर अली निवासी मुजफ्फरनगर केलाखेड़ा व जितेंद्र पुत्र सतपाल सिंह पासैनी थाना नानकमत्ता उधमसिंह नगर बताया। तलाशी लेने पर हैदर अली के पास से 11.32 ग्राम व जीतेन्द्र के पास से 6.53 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिस पर दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्र मे कोई भी नशे का कारोबार चोरी छुपे करना चाहेगा तो उस पर हमारी कड़ी नजर है। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।:- सीओ वंदना वर्मा

नशे के कारोबार को क्षेत्र मे पनपने नही दिया जायेगा। कोई भी नशे का जहर फैलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।:- थानाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी

पुलिस टीम मे ये थे सामिल

वन्दना वर्मा पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर ,थानाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ,उप निरीक्षक मनोहर चंद प्रभारी बेरिया दौलत चैकी ,आरक्षी इरशाद उल्ला खान ,जगदीश सिंह ,महेंद्र सिंह सिंह ,जगदीश पाठक , लक्ष्मण लाल, देव राज, दीपिका गोस्वामी



 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page