top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

नशे की पूर्ति के लिए युवाओ का एक वर्ग आये दिन चोरियों को देता अंजाम

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Jun 27, 2021
  • 1 min read

पिकअप से बैटरा ले उडे चोर, नगर मे चर्चा कही नशेडियो ने तो नही चुराई बैटरी

रिपोर्ट-राहुल सक्सेना

केलाखेडा। नगर में बडती चोरियो का कारण नशे की लत है। युवा वर्ग जोकि नशे के दलदल मे धसंता जा रहा है। नशे की पूर्ति के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगा है। वही सूत्रो की माने तो वर्तमान के दौर में कैप्सूल व शराब का नशा बीता हुआ दौर बन चुका है। युवाओं में वर्तमान में स्मैक का क्रेज चल रहा है। जिसमें एक खुराक को बीट बोला जाता है। जिसकी कीमत दौ सौ से ढाई सौ रूपये प्रति पुडिया(बीट) है। जोकि ठीकठाक नशा करने वालो को दिन मे दो से चार पुडिया चाहिए होती है। इस हिसाब से पाॅच सौ से एक हजार रू प्रतिदिन का खर्च बनता है। जबकि नशे की गर्त मे पहुचे इन नशेडियो की पारिवारिक आर्थिक स्थितियां बेहद गंभीर है। नशे की लत लग जाने के कारण उसकी पूर्ति यह लोग मजदूरी करके नही कर पाते जिसके चलते चोरी जैसी संगीन वारदातो को अंजाम देते है।

केलाखेडा निवासी शहजाद अलीपुत्र महबूब अली ने थाने मे तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पिकअप संख्या यूके 04 बी 9978 जोकि रात्रि मे थाने के सामने खडी होती है उसमे से अज्ञात चोरो ने बैटरा चुरा लिया। इससे पूर्व भी नगर मे वाहनो से बैटरे चोरी की कई बारदाते हो चुकी है। नगर मे चर्चा चल रही है कि नशेडियो ने अपनी जरूरतो को पूरा करने के लिए कही बैटरी चोरी को अंजाम तो नही दिया।


 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page