top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा का किया भव्य स्वागत

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Nov 15, 2022
  • 1 min read

ree

रिपोर्ट- राहुल सक्सेना

केलाखेड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांगठनिक रुप से बनाए गए काशीपुर जिले के जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा का केलाखेड़ा पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष बलदेव काम्बोज , अजय शर्मा,महेंद्र कालड़ा,ज्ञान चंद गुप्ता,जितेंद्र चानना आदि के नेतृत्व में अजय कालड़ा के प्रतिष्ठान में जोरदार स्वागत किया ।सैकड़ों मोटरसाइकिलों और दर्जनों कारों के काफिले के साथ ढोल नगाड़ों की आवाज पर नाचते गाते भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था।

अपना शानदार स्वागत देख भाजपा जिलाध्यक्ष अभिभूत हो गए और उन्होंने सभी पार्टी जनों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि पार्टी के लोगों ने उन्हें जो स्नेह दिया है उसके लिए वे हमेशा पार्टी जनों के ऋणी रहेंगे। स्वागत करने वालो में भाजपा कार्यकर्ता अजय कालड़ा,यादराम अम्बेडकर, लियाकत प्रधान,जुल्फेकार,उदयपाल,रमेश चंद,सीडी खुराना, बब्लू प्रधान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।



 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page