top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

नगर में कंबल ओढ़ कर घूम रहे युवक ने किया बालिका से दुराचार का प्रयास।

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Mar 15, 2023
  • 1 min read

● बच्ची द्वारा शोर मचाने पर भागा युवक।

केलाखेडा। नगर में कई दिनो से कंबल ओढ़ कर घूम रहे युवक द्वारा मॉ-बाप के साथ सो रही पॉच साल की मासूम बच्ची को उठा कर उसके साथ दुराचार का प्रयास किया गया। बच्ची द्वारा शोर मचाने पर युवक बच्ची को छोड कर भाग गया। अभियुक्त के विरूद्व संगीन धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केलाखेडा थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा केलाखेडा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि वह अपने घर में अपनी परिवार के साथ सो रहा था। प्रातः करीब चार बजे के लगभग नगर में कई दिनो से कंबल ओढ़ कर धूम रहे अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी पुत्री को मेरे पास से उठा कर ले गया तथा घर से बाहर ले जाकर उसके साथ दूराचार का प्रयास किया ,बच्ची द्वारा शोर मचाने पर वह बच्ची को जख्मी हालत में छोड कर फरार हो गया। बच्ची द्वारा घर के बाहर से अन्दर आकर घटना क्रम के बारे अवगत कराया गया तो हम परिजनो द्वारा कंबल वाले व्यक्ति का पीछा किया गया परंतु वह भाग गया। पुलिस द्वार तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त के विरूद्व धारा 458,376,363,5/6 पाक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। वही दूसरी ओर पुलिस द्वारा बच्ची को शारीरिक परीक्षण हेतु बाजपुर चिकित्साल्य भेजा गया जहा से बच्ची की उच्चस्तरीय उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page