top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

नगर पंचायत ने किया बाजार व अन्य क्षेत्रों को सैनिटाइज

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Apr 27, 2021
  • 1 min read

रिपोर्ट-राहुल सक्सेना


ree

केलाखेडा। कोविड-19 कोरोना संक्रमण के चलते केलाखेडा नगर पंचायत ने सेनेटाइज करने का अभियान अधिक तेज कर दिया है। नगर पंचायत केलाखेडा द्वारा नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी जीएस सुयाल की निगरानी मे बाजार व अन्य क्षेत्रों में सैनिटाइजर किया जा रहा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष हामिद अली ने बताया कि सेनेटाइज करने के लिए नगर पंचायत ने अभियान को और अधिक तेज कर दिया है। इसके लिए एक ट्रक्टर टैंक व दो हैंड स्प्रे मशीन सैनेटाइजेशन के काम में लगाई गई है। रोस्टर के अनुसार हर दिन वार्डो को सैनेटाइज कराया जायेगा। कर्मचारी अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने काम को अंजाम दे रहे हैं।, हिमांशु चैधरी, केपीएस इन्चार्ज राहुल सिंधानिया ,सुपर वाईजर उस्मान अली, उदल,हरिश,फूल सिंह,अजय धीरज,विशाल,विकास नगर को सैनेटाइज करने के काम मे सहयोग दे रहे है।

ree

आगे भी जारी रहेगा अभियानः- जीएस सुयाल

नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी जीएस सुयाल ने बताया कि पूरे नगर को सैनेटाइजेशन करने का अभियान चल रहा है इस अभियान का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है। अब दूसरे चरण मे पुनः वार्डो को सभासदो की निगरानी मे सैनेटाइजेशन किया जायेगा। जिलाधिकारी उधम सिंह के निर्देश पर शमशान घाट का निरीक्षण किया गया और वहा की साफ सफाई कराई गई। कहा कि बेबजह कोई भी घर से बाहर ना निकले,जरूरी काम हो तभी घर से निकले,मास्क का प्रयोग करे,उचित दूरी बनाये रखे।

ree

 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page