top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

निर्धन कन्याओं को आर्थिक सहयोग के द्वारा दान स्वरूप उपहार दिया

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Nov 28, 2020
  • 2 min read


रिपोर्ट- राहुल सक्सेना

केलाखेड़ा । श्री अद्वैत स्वरूप विचार आश्रम हरिपुरा के सन्त श्री अध्यात्म प्रेमानन्द जी महाराज एवं महंत देशराज कम्बोज के प्रयासों से आज मन्दिर में 6 निर्धन कन्याओं को आर्थिक सहयोग के द्वारा दान स्वरूप उपहार दिया व एक दूल्हा दुल्हन शादी के पवित्र बंधन मे बधे।

जानकारी के अनुसार गांव हरिपुरा में स्थित श्री अद्वैत स्वरूप विचार आश्रम में निर्धन कन्या विवाह आर्थिक सहयोग कार्यक्रम के अंतर्गत मन्दिर के सन्त श्री अध्यात्म प्रेमानन्द जी महाराज एवं महन्त देशराज कम्बोज के प्रयास से गांव फतेहगंज गदरपुर निवासी बृजनन्द की सुपुत्री किरन ,खानपुर पश्चिम गदरपुर निवासी किसन सिंह की सुपुत्री नेहा,चनकपुर बाजपुर निवासी मदन सिंह की सुपुत्री किरन,खेमपुर गदरपुर निवासी सेवाराम की सुपुत्री लक्ष्मी, खोद स्वार रामपुर निवासी महा सिंह की सुपुत्री छाया,मटकोटा गदरपुर निवासी बिशन सिंह की सुपुत्री नेहा को दान दहेज देकर सहयोग किया।



इस मौके पर मन्दिर परिसर में मटकोटा गदरपुर निवासी नेहा ने मटकोटा निवासी राम सिंह के पुत्र राकेश के गले मे जय माला डालकर विवाह कर लिया। यंहा बता दें कि फतेहगंज गदरपुर निवासी ब्रिजा नन्द की सुपुत्री किरन की शादी सितारगंज निवासी धुरई प्रशाद के पुत्र समरजीत के साथ,खानपुर पश्चिम गदरपुर निवासी किशन सिंह की पुत्री नेहा की शादी महोली जंगल बाजपुर निवासी रामलाल के पुत्र अर्जुन के साथ,चनक पुर बाजपुर निवासी मदन सिंह की सुपुत्री किरन की शादी भीकमपुरी बाजपुर निवासी मंगल सिंह के पुत्र चमन सिंह के साथ,खेमपुर गदरपुर निवासी सेवाराम की सुपुत्री लक्ष्मी की शादी किच्छा निवासी दयानंद सिंह के पुत्र जिन्दर कुमार कोली के साथ,खोद स्वार रामपुर निवासी महा सिंह की सुपुत्री छाया की शादी खापुर डायल स्वार रामपुर निवासी रामपाल के पुत्र राकेश के साथ अगले माह होनी है।

इस मौके पर मन्दिर में मौजूद सन्त श्री ध्यान प्रेमानन्द जी महाराज, विज्ञान प्रेमानन्द जी,हरि अनमोलानंद जी,अध्यात्म प्रेमानन्द जी,हरि संगीता नन्द जी,श्याम प्रेमानन्द जी,विनीत प्रेमानन्द जी,विनय प्रेमानन्द जी,भाजपा नेता रविन्द्र बजाज,रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख पति विपिन जल्होत्रा, राजेंद्र पाल सिंह कांग्रेस नेता,शैलेन्द्र शर्मा, राजरानी कम्बोज, देशराज कम्बोज, आदि ने आशीर्वाद दिया।


 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page