दीपावली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।
- केलाखेड़ा खबर
- Oct 27, 2024
- 1 min read
● शांति में खलल डालने वालो पर होगी सख्त कार्यवाही।

केलाखेड़ा। दीपावली पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने की।
थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि दीपावली पर्व शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि दीपावली रोशनी का त्योहार है, इसलिए त्योहार सुरक्षा के साथ मनाएं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पटाखे व्यपारी पटाखे की दुकानें प्रशासन द्वारा नियत स्थान पर ही लगाये यदि किसी ने भी दुकान अन्यंत्र स्थान पर लगाई तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
थाना अध्य्क्ष अशोक कुमार ने कहा कि नगर में त्यौहारों पर पुलिस की सख्त निगरानी रहेगी।
बैठक में उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह अधिकारी, देवेंद्र सिंह मेहता,पंकज बेलवाल,हामिद अली,अकरम पठान, उदय पाल,जितेंद्र चानना,सरफराज अली,दिलशाद खा,डॉ हसरत,नसीम खा, साजिद अंसारी,बबलू खा, गिरधारी, जगदीश प्रधान, रिजवान तुर्की,हनीफ खा आदि लोग मौजूद रहे।
コメント