दहेज लोभी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
- केलाखेड़ा खबर

- Aug 20, 2022
- 1 min read
दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले में केलाखेडा पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त दलजीत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
केलाखेडा के बैरिया क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी ग्राम टाडा खेम में रहने वाले दलजीत सिंह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तक तो सब ठीक चला। इसके बाद दहेज़ के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। महिला से बोला गया - वह अपने घर से पैसे लेकर आए। जबकि महिला के माता और पिता ने शादी में पैसा सामान सब कुछ दिया था। इसके बाद भी दहेज लोभी ससुराल वालों का लालच बढ़ता गया। इनका लालच इतना बढ़ गया कि जब महिला ने दहेज़ लाने से इंकार किया तो पति उसकी मारपीट करने लगा।
दहेज़ के लिए दी गई प्रताड़ना की शिकायत थाना केलाखेडा में की। केलाखेडा पुलिस ने इस मामले में तीन लोगो के विरूद्व मुकदमा दर्ज किया जिसमे अभियुक्त दलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।




Comments