top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

तमंचा मय जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Jul 20, 2023
  • 1 min read

केलाखेडा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद स्तर पर अवैध असलाह की रोकथाम एवं इससे जुड़े लोगों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में थानाध्यक्ष केलाखेड़ा के नेतृत्व में केलाखेड़ा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर फिदानगर मैं स्थित बी0एस मेडिकल स्टोर से अभियुक्त सुखवंत सिंह उर्फ सूखा पुत्र लखबीर सिंह निवासी ग्राम बरवाला थाना केलाखेड़ा को एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के गिरफ्तार किया गया है।

थानाध्यक्ष ललित मोहन रावल का कहना है कि अभियुक्त के विरूद्व उक्त बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है वही सुखवंत सिंह उर्फ सुक्खा के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह ,कानि0 महेंद्र सिंह बिष्ट,कानि 0रविंद्र कुमार, हो0गा0 धर्मवीर शामिल है।

 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page