जुआरी गिरफ्तार:जुआ खेलते चार गिरफ्तार, दो हजार 430 रुपए बरामद
- केलाखेड़ा खबर
- Sep 9, 2023
- 1 min read

केलाखेड़ा थाना अंतर्गत बैरिया चौकी पुलिस ने ताश पत्ती से जुआ खेलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। गश्त के दौरान पंचायत घर के पास ताश पर रुपयों का दाव लगाकर जुआ खेलते 4 लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से मौके पर जुए में दाव पर लगाए गए 2430 रुपए बरामद किये। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों ने अपना नाम जीवन सिंह पुत्र प्रेम सिंह, रजत सिंह पुत्र बाबू सिंह , चेतराम पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी गण ग्राम तोता बेरिया जिला उधम सिंह नगर व इंद्र सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी ग्राम मझरा पच्छू थाना केलाखेड़ा जिला उधम सिंह नगर बताया।
*पुलिस टीम में उ0 नि0 देवेंद्र सिंह मेहता प्रभारी चौकी बैरिया दौलत थाना केलाखेड़ाका0 नागेंद्र राठी, का0 जगदीश सिंह शामिल थे।
Comentários