जल्द पकडा जायेगा चोरः- थाना अध्यक्ष अशोक कुमार
- केलाखेड़ा खबर
- Nov 4, 2024
- 1 min read
दान पात्र चोरी कर ले जाते हुए एक युवक सीसीटी में हुआ कैद।
केलाखेडा नगर निवासी राजकुमार पुत्र गुरूदित्ता ने थाने में तहरीर देकर कहा कि आज प्रातः जब उन्होने अपनी दूकान खोली तो उनकी दूकान में रखा सारा सामान अस्त व्यस्त था इस पर उन्होने अपना गल्ला देखा तो उसमे रखी नगदी व गौ शाला बाजपुर का दान पात्र गायब था जिसमें करीब 2 से 3 हजार रू थे। वही लगे
सीसीटीवी कैमरे में देखा तो एक युवक दूकान प्रांगण में आता हुआ दिखा जो कुछ समय बाद अपने हाथ में दान पात्र को ले जाता दिखाई दिया इसकी लिखित सूचना थाना केलाखेडा मे दी गई।
वही थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फूटेज के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है जल्द ही चोर को पकड लिया जायेगा।

Comments