जब खुशिया बदल गईं मातम में
- केलाखेड़ा खबर
- Jun 27, 2021
- 1 min read

शादी वाले घर मे दुर्घटना से एक की मौत, परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल
रिपोर्ट-राहुल सक्सेना
केलाखेडा निवासी मेहरबान के घर मे उस वक्त खुशिया मातम मे बदल गई जब मेहरवान के पुत्र की सड़क दूर्घटना मे मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक के चाचा की आज शादी होनी थी।
केलाखेडा करबला मोड़ निवासी मेहरबान के भाई की आज शादी थी। घर के सभी लोग शादी की तैयारी मे व्यस्त थे। शादी समारोह को लेकर घर का माहौल खुशिंयो से भरा था कि तभी अचानक से घर की खुशिंयो पर संकट का बादल छा गया।
मेहरबान का पुत्र फैजान शानिवार की सांय खाना खा कर घर के बाहर खडा था कि तभी अचानक से एक बाईक सवार युवक ने फैजान को जोर दार टक्कर मार दी जिससे फैजान के सर में गंभीर चोट आई। गंभरी रूप से घायल फैजान को परिजन बाजपुर अस्पताल ले गये जहा पर ईलाज के दौरान फैजान की मौत हो गई। फैजान की मृत्यु से घर की खंशिया मातम मे बदल गई। फैजान तीन बहनो का अकेला भाई था। इस खबर को सून नगर मे शौक की लहर दौड गई और मृतक फैजान के परिजनो को सांत्वना देने के लिए लोगो का तांता लग गया। परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।
コメント