जाली काटी दरवाजा तोडा और उडाये पच्चीस हजार रू
- केलाखेड़ा खबर
- Mar 28, 2021
- 1 min read

केलाखेडा। केलाखेडा नगर मे चोर ने एक आटा चक्की मे घुस चोरी की घटना अंजाम दिया। इस दौरान चोर पच्चीस हजार रू लेकर चंपत हो गए। पीडित दूक्तर अली पुत्र सूका निवासी फिदानगर ने अज्ञात चोरो के खिलाफ पुलिस के समक्ष तहरीर पेश कर कहा कि
आज प्रातः जब मै घर से अपनी आटा चक्की पर गया तो देखा कि चक्की के अन्दर काउन्टर पर सारा सामान बिखरा पडा है और गल्ले का ताला टूटा पडा है। गल्ले मे देखने पर उसमे रखे करीब 25000रू गायब है। जब वह चक्की की छत पर गया तो देखा कि छत की जाली व दरवाजा टूटा पडा है अज्ञात चोरो ने इसी रास्ते से चक्की के अन्दर घुस चोरी को अंजाम दिया है। वही पुलिस ने चोरो की तलाश शुरू कर दी है।
Komentar