top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

चिहिन्त अतिक्रमण हटाते समय ईंट गिरने से व्यापारी घायल

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Sep 25, 2023
  • 1 min read

  • सडक के दोनो ओर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही से रास्ता भी हो जाता है जाम

  • अपने दायित्व से बेखबर पुलिस, परेशानी आम लोगों को भुगतनी पड़ रही

केलाखेडा। केलाखेडा नगर में सड़क के दोनो ओर लोनिवि ने अतिक्रमण को चिहिन्त किया था जिसे व्यापरियो द्वारा स्वंय हटाने का कार्य किया जा रहा है पूरे नगर में सडक के दोनो ओर व्यापारी स्वंय अतिक्रमण को हटा रहे है अतिक्रमण हटाते वक्त एक दुकानदार के ऊपर ईंट गिर गई, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

आपको बताते चले कि नगर में लोनिवि ने सड़क के दोनो ओर 20फीट,26फीट व 35फीट अलग-अलग जगहो पर लाल निशान लगाकर अतिक्रमण चिहिन्त किया था जिस पर व्यापारी लोगो ने नगर पंचायत अध्यक्ष अकरम खॉ की अगुवाई में स्वंय अक्रिमण हटाने के लिए लोनिवि से कुछ समय की मोहलत मांगी और स्वंय अतिक्रमण को हटाने लगे। अतिक्रमण हटाते वक्त दुकानदार मनिश ठकराल के ऊपर ईंट गिर गई, जिससे वह घायल हो गए, उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सडक के दोनो ओर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही से रास्ता भी जाम होने लगा है यातायात व्यवस्था को देखने के लिए कोई भी पुलिस कर्मी वहा मौजुद नही रहता है। पुलिस अपने दायित्व से बेखबर है। दूसरी तरफ परेशानी आम लोगों को भुगतनी पड़ रही है।


 
 
 

Kommentare


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page