ग्राम प्रधान को दी जान से मारने की धमकी
- केलाखेड़ा खबर

- Oct 11, 2022
- 1 min read

केलाखेडा। केलाखेडा के ग्राम गणेशपुर के प्रधान को एक व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। प्रधान की लिखित शिकायत पर थानाध्यक्ष ने कार्यवाही का आश्वासन दिया।
गणेशपुर ग्राम प्रधान अनीता देवी ने बताया कि गॉव का ही एक व्यक्ति सोमवार को उनके घर मे धूस आया और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। ग्राम प्रधान अनीता देवी ने थाना केलाखेडा मे तहरीर देकर उक्त व्यक्ति से अपनी जान का खतरा होना बताया है। वही थानाध्यक्ष ने उपरोक्त व्यक्ति के विरूद्व उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देकर कहा जल्द ही आरोपी को पकड लिया जायेगा।




Comments