गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी ने केलाखेडा पुलिस को किया सम्मानित
- केलाखेड़ा खबर
- Jan 8
- 1 min read

रिपोर्ट-राहुल सक्सेना
केलाखेडा। श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकाले गए नगर कीर्तन की आपार सफलता के बाद श्री गुरूद्वारा सिंह सभा में दीवान सजा कर गुरू पर्व मनाया गया। नगर कीर्तन में उत्कृष्ट सेवा करने वाले जत्थे, आस-पास के गॉवो के जत्थेबंदियों व पुलिस प्रशासन को सरोपा भेट कर सम्मानित किया गया।
केलाखेडा गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रबंधक नरेश सिंह व प्रधान परमजीत सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन में अतुल्य सेवा करने वाले जत्थे, सिख जत्थेबंदी,रामलीला कमेटी और अन्य संस्थाओं के अलावा समाज के कई गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया है। साथ ही, उन्होंने नगर कीर्तन आयोजन को सफल बनाने के लिए थानाअध्यक्ष अशोक कुमार व पुलिस बल के योगदान की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया व सरोपा भेट कर सम्मानित किया।
प्रकाश पर्व पर हरजिन्दर सिंह प्रचारक SGPC अमृतसर वालो ने कहा, “गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन सत्य, धर्म और साहस का अद्वितीय प्रतीक है। उनके बलिदान और उपदेश न केवल सिख समुदाय बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए सत्य और धर्म के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।” इस अवसर पर गुरूद्वारा सिंह सभा के प्रधान परमजीत सिह, प्रबंधक नरेश सिंह,उपप्रधान सुरेन्द्र कुमार ,सुरेन्द्र सिंह,बलवीर सिंह,अजीत सिंह उर्फ नीटू ,हरजीत सिंह,गुरू बक्सीश ,जसविन्दर सिंह,सरदूल सिंह,अमृतपाल, दलजीत सिंह,सन्नी बजाज,हरभजन सिंह, बाबा बेंअत सिंह ,जितेन्द्र चानना,हरिओम गुप्ता,विजय कालडा आदि मौजूद रहे।
Comments