top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर भव्य नगर कीर्तन,जगह-जगह हुआ स्वागत।

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Jan 5
  • 2 min read

नगर कीर्तन की झलकिया
नगर कीर्तन की झलकिया

रिपोर्ट- राहुल सक्सेना

  • रामलीला कमेटी ने नगर कीर्तन का किया स्वागत

  • गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी ने हामिद अली को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

  • मौ शफी अंसारी ने नगर कीर्तन के स्वागत में लिया भाग।

  • श्री गुरूतेग बहादूर कान्वेट स्कूल प्रंबधक को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

  • अकरम खॉ ने भी नगर कीर्तन का किया स्वागत


केलाखेडा। "आओ नगर कीर्तन दे दर्शन पाइये...। जो बोले सो निहाल, सतश्री आकाल" के जयकारों के बीच 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर केलाखेडा और आसपास के गांवों समेत नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुग्रंथ साहिब की छत्र छाया में पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का संगत ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। संगत ने गुरुग्रंथ साहिब को मत्था टेककर सुख, स्मृद्धि की कामना की। नगर कीर्तन गुरूद्वारा सिंह सभा केलाखेडा से प्रारंभ होकर श्री गुरूद्वारा साहिब बाजपुर पहुंच कर सम्पन्न हुआ।


रविवार प्रातः दशम पिता गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर नगर में उत्सव का माहौल था। केलाखेडा गुरूद्वारा सिंह सभा से विशाल नगर कीर्तन प्रातः 9 बजे बोले सो निहाल के जयघोष से प्रारम्ंभ हुआ। नगर कीर्तन में ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ पैदल संगत सतनाम वाहे गुरु का जाप करते चल रही थी। महिलाएं गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के आगे झाड़ू लगाकर चल रही थीं। नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में शबद कीर्तन करते व श्री हेम कुंड साहिब की झांकी व गतका पार्टी आकर्षण का केन्द्र रही। बडी संख्या में श्रद्वालु नगर में शामिल थे। नगर कीर्तन केलाखेडा गुरूद्वारे से होता हुआ बिचपुरी,माधवगंज,दोराहा होते हुए बाजपुर गुरूद्वारे मे जाकर सम्पन्न हुआ। इस मौके पर श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी व विभिन्न संगठनो ने नगर कीर्तन का स्वागत किया।


नगर कीर्तन की झलकिया
नगर कीर्तन की झलकिया

इस दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष अशोक कुमार मय पुलिस बल के मुस्तैद थे। इस मौके पर गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यो ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हामिद अली,रामलील कमेटी अध्यक्ष अजय कालडा, श्री गुरूतेग बहादूर कान्वेट स्कूल प्रंबधक पवन दीप सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


पूर्व चेयरमेन हामिद अली को सम्मानित करते गुरूद्वारा कमेटी
पूर्व चेयरमेन हामिद अली को सम्मानित करते गुरूद्वारा कमेटी

 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page