top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

गुंजन सुखीजा का रामलीला कमेटी ने किया स्वागत।

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Oct 23, 2024
  • 1 min read
ree

केलाखेड़ा। रामलीला मंचन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा व उनके साथ आये प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेश हड़िया,अशोक छाबड़ा,शिवम त्रिपाठी, कुनाल रस्तोगी को श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने राम नाम की पट्टिका पहनाकर एवं राम दरवार देकर सम्मानित किया गया।

ree

इस दौरान गुंजन सुखीजा ने संबोधन मे कहा कि हमें श्री रामलीला मंचन जैसे प्राचीन कार्यक्रमों में सपरिवार उपस्थित रहना चाहिये। उससे ही हमें अपनी संस्कृति तथा धर्म के ज्ञान को एक नये नजरिये से देखनें एवं जानने को मिलता है। श्री रामनाम के स्मरण से सभी कष्ट मिटते हैं ।

मंच के माध्यम से बताया कि जल्द ही शमशान घाट में लाइट व कमरे का निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत करवाएंगे।

ree

गुंजन सुखीजा ने शकूर अहमद व हरिओम गुप्ता का आभार व्यक्त कर मंच पर स्वागत किया।

ree

 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page