गोराया की माता का निधन
- केलाखेड़ा खबर
- May 14, 2021
- 1 min read

केलाखेड़ा क्षेत्र के जाने माने प्रगतिशील किसान एवं सामाजिक कार्यकर्ता की माता जी का 90 वर्ष की उम्र में आज बृहस्पति वार को आकस्मिक निधन हो जाने पर लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी फार्म निवासी प्रभशरन सिंह गोराया की माता जी दलजीत कौर 90 वर्ष पत्नी स्वर्गीय सरदार सुरेंद्र सिंह गोराया का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया।उनके निधन की सूचना पाते ही क्षेत्र के तमाम लोगों ने उनके फार्म हाउस पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।उनका अंतिम संस्कार अपने निजी भूखंड में किया गया।उनके पुत्र प्रभशरन सिंह ने मुखाग्नि दी।
इस मौके पर कैप्टन डॉक्टर गुरप्रीत सिंह गोराया,कैप्टन दर्शन सिंह गोराया,हरदेव सिंह घुम्मन, अमृत पाल सिंह, कैप्टन दलजीत सिंह विर्क, जितेंद्र पाल सिंह, महेंद्र सिंह जोहल, मान सिंह चीमा,कैप्टन जगमीत सिंह रंधावा, प्रितपाल सिंह, हरजिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, बलजिंदर सिंह,हरपिंदर सिंह,बिल्लू प्रधान,आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।
Comments