गुडवर्क- स्कूल मे हुए चोरी कांड का तीसरा आरोपित गिरफ्तार
- केलाखेड़ा खबर

- Jun 3, 2021
- 1 min read

पूर्व मे गिरफ्तार अभियुक्तो ने बताया था अपना मुखिया।
केलाखेडा पुलिस ने सरकारी स्कूल मे हुए चोरी कांड के मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। विगत दिवस चोरी मे संलिप्त मुखिया के दो साथियो को मय माल के गिरफ्तार किया था। परंतु उस वक्त तीसरा आरोपित पकड मे नही आया था जिसके लिए थानाध्यक्ष भुवन जोशी ने टीम बनाकर फरार आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए उसके ठिकानो पर दबिश देनी शुरू कर दी थी। गठित टीम ने अरोपित के ठीकानो को तलाशना शुरू कर दिया जिसमें मुखबिरो से सम्पर्क बनाकर सुराग रसी व पता रसी लगाकर चोरी कांड के मुखिया शेर खाॅ को गिरफ्तार कर लिया। भुवन चंद जोशी ने बताया कि अभी गिरफ्तार आरोपीत से पूछताक्ष की जा रही है।




Comments