खेत मे मिले तेंदुए के पद चिन्ह,क्षेत्र के लोगो मे दहशत।
- केलाखेड़ा खबर
- Aug 20, 2024
- 2 min read
तेंदुए के पद चिन्ह होने की वन विभाग अधिकारी ने की पुष्टि

रिपोर्ट-राहुल सक्सेना
केलाखेड़ा। क्षेत्र में लगभग 10 दिनों से तेंदुए के पदचिह्न दिखाई देने से आमजन परेशान हैं। तेंदुए के पद चिन्ह केलाखेड़ा के रम्पुराकाजी,सरकडी,गनेशपुर,रहमतुल्ला, खेमपुर गावो के खेतों में देखे गए हैं। किसान अपने खेतों में जाने से घबरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग को इस बारे में सूचित किया। वन विभाग के अधिकारी ने मौके पर पहुच कर लोगो को सर्तकता बरतने की सलाह दी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र कालड़ा ने बताया कि तेंदुए के पैरों के निशान को देख गाव के लोगो में भय का माहौल बना हुआ है तेंदुए के पैरों के निशान होने की सूचना के बाद किसान भी अपने खेतों में जाने से डर रहे हैं। दो दिन पहले तेंदुए ने बकरी व कुत्ते को अपना शिकार बनाया।

तेंदुए के पैरों के निशान खेतो मे देखे जाने की शिकायत वन विभाग के डिप्टी रेंजर प्रमोद चन्द त्रिपाठी से की जिस पर आज वह ग्राम सरकडी मे आये और उन्होंने खेतो की तरफ जाकर मुआयना किया जिसके बाद खेत में आसपास कई निशान मिले,उन्होंने तेंदुए की पुष्टि करते हुए कोई अप्रिय घटना ना हो इसलिए आसपास के लोगो को सावधानी पूर्वक रहने की समझाइश दी। वही महेंद्र कालड़ा ने डीएफओ रमेश चंद तिवारी से दूरभाष पर वार्ता कर पिंजरा लगाने को कहा। इस मौके पर जसविंदर सिंह,लखविंदर सिंह,पूरन सिंह,दिलशाद खान,दलीपसिंह, रवि राणा सहित काफी लोग मौजूद थे।

जल्द पिंजरा लगा तेंदुए को पकडा जायेगाः- प्रमोद चन्द त्रिपाठी
वन विभाग के डिप्टी रेंजर प्रमोद चन्द त्रिपाठी से हुई दूरभाष पर वार्ता में बताया कि तेंदुए के पैरों के निशान खेतो मे होने की सूचना उनको ग्रामिणो द्वारा प्राप्त हुई थी जिस पर वह आज गॉव सरकडी के खेतो का मुआयना करने आये जहा पर उन्हे कई जगहो पर बिल्ली की प्रजाती के बडे जानवर के निशान दिखे है, पदचिन्ह से साफ दिख रहा है कि यह तेंदुए के पंजो के निशान हो सकते है। पंजो के निशान होने पर जल्द ही पिंजरा लगा कर तेंदुए को पकडा जायेगा।
Comentarios