top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

कैसा हो हमारा वार्ड सभासदः- सभासद को वार्ड की समस्या की जानकारी होना चाहिए

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Jan 19
  • 1 min read

वार्ड का सफल संचालन के लिए सभासद को पूर्ण जानकारी हो


ree

रिपोर्ट-राहुल सक्सेना

केलाखेडा। वार्ड का सफल संचालन के लिए सभासद को पूर्ण जानकारी होना जरुरी होता है। जन प्रतिनिधि के कंधे पर वार्ड के विकास की जिम्मेदारी होती है। हर जनता को अपने प्रतिनिधि से अपेक्षा होती है। वार्ड में सतत विकास की रुपरेखा तय करने के लिए सभासद को हमेशा सक्रिय रहना चाहिए। ऐसा सभासद हो जिन्हें वार्ड की तमाम समस्याओं की जानकारी हो। ताकि वह समस्या व स्थान चिन्हित कर आसानी से समाधान कर सके। साथ ही सभासद जुझारु होना चाहिए। जो जनता की समस्या का स्थायी निदान करे। केलाखेडा खबर टीम ने वर्तमान वार्ड 1,3,4 व 8 के लोगों के बीच वर्तमान निकाय चुनाव को लेकर कैसा हो हमारा सभासद विषय पर परिचर्चा की जिसमें वार्ड के लोगों ने वार्ड की सफल संचालन को लेकर सभासद में क्या क्या गुण होना चाहिए यह केलाखेडा खबर टीम के साथ साझा की। लोगों ने कहा की सभासद जुझारु होना चाहिए। जो जनता के सुख व दुख में हमेशा साथ रहे। इसके अलावा सभासद मिलनसार होना चाहिए। वार्ड की हर क्षेत्रों में समान भाव से विकास करे। निगम की योजना का लाभ हर जरुरतमंदों तक पहुंचे इस दिशा में पहल होनी चाहिए।


जनता को सभासद व चेयरमेन से क्या अपेक्षा है जानने के लिए जुडे रहिए केलाखेडा खबर से।


ree

ree

 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page