top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

कैबिनेट मंत्री ने किया केलाखेडा में आयोजित रामलीला का शुभांरभ

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Oct 17, 2021
  • 2 min read

ree

रिपोर्ट- राहुल सक्सेना

केलाखेडा। केलाखेडा नगर में श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी के तत्वाधान मे श्री रामलीला का मंचन पंडित लक्ष्मी नारायण द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्ेडय ने फीता काट कर रामलीला मंचन का उदधाटन किया। इस अवसर पर अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि आज सभी को प्रभु श्रीराम के बताए मार्ग को आत्मसात करने की जरूरत है।

भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम का व्यक्तित्व ऐसा है जो युगो युगो तक मानवता को प्रेरणा देता रहेगा। भगवान् राम की लीला से हमे धर्म के प्रति उनके न्याय और शक्ति मिलती है। समाज से राजा का व्यवहार कैसा हो यह हमे प्रभु राम के चरित्र से समझकर आत्मसात करना चाहिये।

ree

इस दौरान सभासद जितेन्द्र चानना ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम जी की लीला समाज के लिए प्रेरण श्रोत है, प्रभु श्री राम के आर्दशो को अपने जीवन मे धारण करने से जीवन धन्य हो जाता है।

समाजसेवी बेअंत सिंह ने कहा कि रामलीलांओ का मचंन माता-पिता की आज्ञा पालन के साथ सत्य का साथ देने की सीख देता है।

विशेष गुप्ता ने कहा कि कहा जीवन में मर्यादा व कर्तव्य का स्थान सबसे ऊचाँ है। जीवन पथ पर कैसा भी संकट आ जाए मनुष्य को मर्यादा व कर्तव्य का परित्याग कभी नही करना चाहिए, यह सीख हमें प्रभु श्री राम के जीवन से ग्रहण करनी चाहिए।

प्रथम दिन कलाकारो द्वारा नारद मोह का भावपूर्ण मंचन किया गया। देवर्शि नारद का अभिनय राजेश चुध ने, विष्णू, का अनमोल तनेजा, कालादेव का असिम छाबडा, भगवान इंद्र का शुभम छाबडा,ब्रहमा जी का भुकन सिंह,शंकर जी का जतिन ठकराल,मंत्री के रोल मे करन खुराना ने किया। इनके अभिनय ने सभी को मंत्रमुगध कर दिया।

महेन्द्र कालडा ने रामलीला मे आये सभी आगंन्तुको का आभार व्यक्त किया।


ree

असीम का अभिनय भी सराहनीय

केलाखेडा। नगर केलाखेडा में श्री रामलीला मंचन में अभिनय कर रहे असीम छाबडा पिछले करीब 10 बर्षो से इस सेवा में लगे है। रामलीला में वह कई भूमिकाए निभा चुके है। इस बार असीम ने प्रथम दिवस में कालादेव का अभिनय कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। असीम छाबडा ने बताया कि वह पूर्ण मर्यादित तरीेके से रहते हुए प्रभु श्रीराम की लीला में मंचन करते है। जब तक प्रभु श्रीराम का अर्शीवार्द है वह लीला से जुडे रहकर प्रभु श्रीराम के चरणो की सेवा करते रहेगे।


 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page