top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

केलाखेड़ा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बने महेंद्र कालरा का हुआ स्वागत

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Jan 19, 2023
  • 1 min read

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष काशीपुर गुंजन सुखीजा ने केलाखेड़ा निवासी महेंद्र कालरा को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष घोषित किया। भारतीय जनता पार्टी से केलाखेडा नगर मंडल अध्यक्ष बने महेन्द्र कालरा का नगर में स्वागत कर कार्यकर्ताओं मे फूलमालांए पहनाकर नगर मंडल अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

केलाखेडा निवासी महेंद्र कालरा के भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए ढोल नगाड़ो और फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान महेंद्र कालरा ने समर्थकों के साथ वार्ड नंबर एक स्थित दुर्गा माता मंदिर में माथा टेक मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर सतीश सुधा,बलदेव कंबोज,राकेश कुमार,देवेंद्र सिंह,सहज कालरा,बृजेश पाल, शकूर अहमद, शकील, कमरुद्दीन, हरिओम गुप्ता,अजय कालरा,राहुल सक्सेना आदि मौजूद रहे।


 
 
 

Comentarios


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page