केलाखेड़ा छेत्र में अवैध शराब बनाने की भट्ठियां तोड़ीं,लहन किया नष्ट।
- केलाखेड़ा खबर
- Nov 17, 2024
- 1 min read

केलाखेड़ा के ग्रामीण इलाकों में कच्ची शराब बनाने की भट्ठियों पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने भट्ठियों को नष्ट किया और पांच हजार लीटर लहन को नष्ट किया। कोई भी नशा तस्कर गिरफ्तार नही हुआ।
केलाखेड़ा के ग्रामीण अंचलों में कच्ची शराब बनाने के लिए भट्ठियां लगी हैं। रविवार को पुलिस ने केलाखेड़ा क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने महोली जंगल नदी नालों के बगल में कच्ची शराब बनाने की भट्ठियों को तोड़ा और करीब पांच हजार लीटर लाहन को नष्ट किया। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो चुके थे।
पुलिस टीम में ये थे शामिल।
उप निरीक्षक नरेश सिंह मेहरा प्रभारी चौकी बेरिया दौलत ,अपर उप निरीक्षक मुकेश चंद्र,अपर उप निरीक्षक मोहित कुमार ,का. रविंद्र कुमार शामिल थे।
Comments