top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

केलाखेडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा, बच्चे ध्वज उठाकर नारे लगाते चले।

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Aug 13, 2024
  • 1 min read

केलाखेडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्सव का महौल बने और आमजन में गर्व की भावना का माहौल हो इस उद्देश्य से हमारे देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में नगर-नगर गांव-गांव तिरंगा यात्रा निकालकर तिरंगा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।


जिसके तहत आज केलाखेडा नगर में बाजपुर उपजिलाधिकारी राकेश चन्द तिवारी के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मियों,भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से नगर के एम0जी0एन0 स्कूल पर एकत्रित होकर हाथों में तिरंगा लेकर स्कूली बच्चो के साथ भव्य व विशाल यात्रा स्थानीय पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर में निकाली।


तिरंगा यात्रा में लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला ओर साथ ही नगर वासियों ने देश के 78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घर-घर तिरंगा लहराने का संकल्प भी लिया।

 
 
 

Commentaires


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page