कृषि सेवा संघ के जिलाध्यक्ष बने अनिल अरोरा
- केलाखेड़ा खबर
- Feb 22
- 1 min read

केलाखेडा। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जनपद शाखा उधम सिंह नगर में कृषि अधिवेशन का आयोजन किया गया जिसमें अधीनस्थ कृषि सेवा संघ शाखा जनपद उधम सिंह नगर की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष शुभम आर्य व मुख्य कृषि अधिकारी डा अभय सक्सेना उपस्थित थे। अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओ पर गहन मंथन किया गया जिसमें डा सक्सेना ने अधिकारियो व कर्मचारियो की समस्याओ का निराकरण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनिल अरोरा का चयन हुआ। संध के प्रांतीय अध्यक्ष शुभम आर्य के मार्ग निर्देशन में चुनाव अधिकारी बृजेश शर्मा ,उत्कर्ष रावत व संजय उप्रेती की देखरेख में अधिवेशन सम्पन्न हुआ जिसके बाद जिला अध्यक्ष के पद पर हुए चुनाव में अनिल अरोरा ने गीता कौर को सात मतो से हरा दिया। अनिल को 18 व गीता को 11 मत मिले। जिला महामंत्री पद पर रमा द्विवेदी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल राणा,कोषाअध्यक्ष नरेन्द्र सिंह मेहता निर्विरोध चुने गये।
Comments