कच्ची शराब बनाने का विरोध करने पर हुई हत्या
- केलाखेड़ा खबर
- Jun 13, 2021
- 2 min read
दोषियो की जल्द होगी गिरफ्तारी:- थानाध्यक्ष
रिपोर्ट- राहुल सक्सेना

केलाखेडा। केलाखेडा के निकटवर्ती ग्राम मे अवैध कच्ची शराब बनाने का विरोध करने पर एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पडा। मृतक युवक के परिजन अवैध कच्ची शराब बना तस्करी का करते थे कारोबार मृतक युवक की पत्नी ने थाने मे परिजनो के विरूद्व दी तहरीर। थाना केलाखेडा पुलिस कार्यवाही मे जूटी।
जानकारी अनुसार केलाखेडा के निकटवर्ती ग्राम कामरेड का डेरा मे मक्कख सिंह घर पर ही अवैध कच्ची शराब बनाने का करोबार करता था जिसका विरोध मक्कखन सिंह का पुत्र मंजीत सिंह अक्सर किया करता था। शनिवार की शाम भी मक्कखन सिंह घर ही कच्ची शराब बना रहा था। मक्कख सिंह का पुत्र मंजीत सिंह जब घर आया तो यह देख वह शराब बनाने का विरोध करने लगा
केलाखेडा। जानकारी अनुसार केलाखेडा के निकटवर्ती ग्राम कामरेड का डेरा निवासी सिमरन कौर ने थाने मे तहरीर दे आरोप लगाया कि उसके पति मंजीत सिंह जब 12 जून की शाम को घर आये तो उसके ससूर मक्कख सिंह पुत्र जागर सिंह ,जेठ देवराज सिंह उर्फ मलकीत पुत्र मक्कखन सिंह , ननद प्रियंका कौर ननदोई नानक सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी ग्राम लौक तहसील सिंतारगंज के साथ मिलकर घर पर ही कच्ची शराब बना रहे थे। कच्ची शराब बनाने का विरोध करते हुए तैयार लाहन की पन्नी फाड दी तभी उक्त लोगो ने गाॅव के ही अमरजीत सिंह ,सोना सिंह पुत्रगण कुलदीप सिंह तथा कुलदीप सिंह को बुलाकर लाठी-डंडो तथा लात घूसो से हमला कर दिया जिससे उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गये। उक्त घटना की सूचना थाना केलाखेडा मे दी गई जिस पर केलाखेडा थाना पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुची और घायल मंजीत सिंह को बाजपुर सीएचसी ले जाया गया जहा पर चिकित्सको ने मंजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष भुवन जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर र्कायवाही की जा रही है। दोषियो को जल्द गिरफतार किया जायेगां। घटना की जाॅच की जा रही है।
Comentários