काम बंद हडताल दूसरे दिन भी जारी।
- केलाखेड़ा खबर

- Jul 20, 2021
- 1 min read
11 सूत्री मांगों को मनवाने के लिए हडताल पर सफाई कर्मचारी

रिपोर्ट-राहुल सक्सेना
केलाखेडा। देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ ने 19 जूलाई से नगर पंचायत परिसर मे अपनी विभिन्न मांगो को लेकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।
केलाखेड़ा। प्रदेश सगठन के निर्देश पर केलाखेडा के सफाई कर्मचारियो ने काम बंद हडताल शुरू कर दी है इन कर्मचारियो ने 19 जूलाई से नगर पंचायत केलाखेडा परिसर में धरना प्रदर्शन कर काम बंद हडताल शुरू कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की है। बता दे कि अपनी 11 सूत्री मांगों को मनवाने के लिए बीते 15 मार्च 2021 से कर्मचारी संध से जुडे कर्मचारी चरण बद्व तरीके से आंदोलन कर रहे है। इसी को लेकर 19 जूलाई से काम बंद हडताल करने की चेतावनी भी दी गई थी। प्रदेश सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियो की मांगे पूूरी नही की गई जिस कारण पूरे प्रदेश के सफाई कर्मीयो ने हउताल शुरू कर दी है इसी को लेकर स्थानीय सफाई कर्मियो ने भी काम बंद हडताल शुरू कर दी। वही स्थानीय सफाई कर्मचारी संध के अध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा है कि हम 15 मार्च से चरणबद्व तरीके से आंदोलन कर रहे है,सफाई कर्मचारियो ने कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए कभी भी सफाई व्यवस्था बाधिंत होने नही दी फिर भी सरकार उनकी सुनने को तैयार नही है। जब तक प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियो की मांगो को पूरा नही करेगी सफाई कर्मचारी काम बंद हडताल करते रहेगे।





Comments