top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

कांग्रेस विधानसभा प्रभारी का नगर आगमन पर स्वागत

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Jan 24, 2021
  • 2 min read

केलाखेड़ा पहुंचने पर कांग्रेस विधानसभा प्रभारी अलकापाल का किया जोरदार स्वागत।

ree

राहुल सक्सेना

केलाखेड़ा। विधानसभा गदरपुर प्रभारी अलकापाल का नगर केलाखेड़ा आगमन पर संजीव शर्मा के निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष के घर के सामने विधानसभा प्रभारी का कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नासिर हुसैन, नगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला सचिव डी0एल0 शर्मा, पूर्व चेयरमैन मो सफी अंसारी, आदि ने स्वागत किया।

इस दौरान अलकापाल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कहा कि हर कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की रीति नीति से अवगत कराने का कार्य करें। कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी अलकापाल ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से जनता अब कांग्रेस की ओर देख रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सजा देने का मन बना चुकी है। कांग्रेस पार्टी ही देश की जनता के हितों का ध्यान रखती है। देश का सर्वांगीण विकास कर सकती है।

इस अवसर पर मंच संचालन नासिर हुसैन व अध्य्क्षता संजीव शर्मा ने की। नगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के आवास पर अलका पाल ने पत्रकारों को बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए भ्रमण पर है। हर विधानसभा में जनता का जुड़ाव कांग्रेस से बढ़ता जा रहा है।



ree

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर तरुण लोहनी किसान कांग्रेस के कुमाऊ मंडल महाचीव,मोहित चैधरी जिला उपाध्यक्ष, कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला सचिव डी एल शर्मा,कांग्रेसी नेता सत्यजीत सिंह गुलाटी,अजित सिंह,नरेश सिंह,कांग्रेस महासचिव सरफराज अहमद,सभासद फरीद,सलीम अंसारी,सद्दीक अहमद,इरफान अली,शाबीर, शौकत आदि काफी कांग्रेसी मौजूद रहे।

मिशन 2022 के लिए कांग्रेस ने कसी कमरः- अलका पाल

केलाखेडा। 2022 चुनाव में युवा अहम भूमिका निभाएंगे. युवाओं की भागीदारी कांग्रेस को और मजबूत बनाएगी. कांग्रेस कार्यकर्ता जी-जान से उत्तराखंड में पार्टी को जिताने में जुट गए हैं। इसके लिए कांग्रेस के नेता घर-घर जाकर अभी से ही लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए कमर कसने को कहा। इस दौरान अलका पाल ने कहा कि पार्टी उसी कार्यकर्ता को विधानसभा टिकट देगी जो पार्टी को साथ लेकर चले और जिसकी जनता पर अच्छी पकड़ होगी।


ree

 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page