ओमप्रकाश शर्मा बने प्रदेश महामंत्री
- केलाखेड़ा खबर
- Sep 29, 2021
- 1 min read

केलाखेड़ा । टाण्डा आजम निवासी ओमप्रकाश शर्मा को भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भाजपा प्रणित का प्रदेश महामंत्री बनाने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भाजपा प्रणित के प्रदेश अध्यक्ष गौरव शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन धूरिया की संस्तुति पर टाण्डा आजम निवासी ओमप्रकाश शर्मा को महासंघ का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र में उन्होंने कर्मचारियों के हित और उनकी सुरक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहते हुए कार्य करने की बात की है।
बधाई देने वालों में प्रभु शरन ,आदेश शर्मा, जयप्रकाश, नन्हू सिंह, रामचंद्र, शयाम लाल,दिनेश शर्मा, नत्थू सिंह, आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।
Comments