ओबीसी के हाथ में होगी केलाखेड़ा की कमान।
- केलाखेड़ा खबर
- Dec 16, 2024
- 1 min read

कांग्रेस में गुटवाजी सामने आने की संभावना
रिपोर्ट- राहुल सक्सेना
केलाखेड़ा। बड़े इतंजार के बाद आखिरकार नगर निकाय की आरक्षण सूची जारी हो गई, यह आरक्षण सूची जारी होते ही केलाखेड़ा में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। यहां पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट ओबीसी के नाम हुई है। हांलाकि इस तरह के आरक्षण को लेकर पूर्व से ही अटकले तेज थी जो कि शनीवार को सही साबित हुई। ओबीसी सीट होने के बाद से ही कांग्रेसी नेताओ में उम्मीद की किरण जाग गई है। इसमें एक ओर मौ शफी अंसारी का नाम सामने आने के साथ ही कांग्रेसी नेता हामिद अली की पत्नी के नाम सुर्खियो में है वही क्षेत्र में अकरम पठान का नाम भी सुर्खियो में चल रहा है। राजनीतिक जानकारो के अनुसार भाजपा से कोई नाम सामने आने की उम्मीद नही है जबकि कांग्रेस में गुटवाजी सामने आने की संभावना है।
Comments