उपजिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट तथा वरिष्ट कांग्रेसी नेता के प्रयासो सेे सुपुर्दे खाक होना नसीब हुआ।
- केलाखेड़ा खबर
- May 15, 2021
- 3 min read

रिपोर्ट- राहुल सक्सेना
मात्र आधे घंटे मे वाट्सअप पर की अनुमति प्रदान।
उपजिलाधिकारी बाजपूर सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी तथा वरिष्ट कांग्रेसी नेता राजेन्द्र पाल के प्रयासो से मृतक आशिया की देह को सुपुर्दे खाक होना नसीब हुआ।
केलाखेडा निवासी गर्भवती महिला व नवजात शिशु की सुशिला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी मे मृत्यु हो गई जिसमे डाक्टरो ने बताया कि नवजात पूर्व में ही माॅ के पेट मृत हो चुका था। जिसके लिए मृतका का ऑपरेशन किया गया परन्तु वह भी नही वच पाई। कोविड टेस्ट के दौरान मृतका कोरोना पाजेटिव पाई गई। जिसके चलते कोविड नियमो के अनुसार मृतक के सुपूर्दे खाक हेतु कोविड टीम द्वारा हल्द्वानी में ही तैयारी शुरू की गई। परिजनो द्वारा गदरपुर विधान सभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी से सम्पर्क किया गया जिस पर उन्होनेे उपजिलाधिकारी बाजपुर व सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी से दूरभाष पर सम्पर्क साधकर नियमानुसार मृतक की देह के अन्तिम क्रिया हेतू शव परिजनों के सुपुर्द करने का आग्रह किया। जिस पर दोनों अधिकारियों ने तत्काल अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत कर कोविड नियमानूसार अन्तिम संस्कार मृतका को उसके मूलनिवास स्थान के कब्रिस्तान में दफनाने की अनुमति प्रदान की। जिसके लिए परिजनो ने तीनो का आभार प्रकट किया।

ज्ञात हो कि आशिया निवासी बब्बरपुरी थाना स्वार का विवाह 28जून सन२०२०को केलाखेडा निवासी अकवर अली पुत्र रफीक वार्ड 3 के साथ हुआ था। गरीवी होने कारण भी आशिया अपने परिवार में खुशी के साथ जीवन गुजार रही थी। आशिया इसी दौरान गर्भवती हुई बीते दिवस अचानक आशिया की तबीयत खराब हुई। जिस पर परिजनो ने तत्काल सैन्टमैरी अस्पताल बाजपुर व आयुष्मान, भारत अस्पताल बाजपुर दिखाते रहे परन्तु आशिया की हालत विगडती चली गई। बाजपुर से रूद्वपुर, फुटेला,बीडीपाठक, मैडिसीटी अस्पताल भी दिखाया। परिजनो के कथना अनुसार बैन्टीलेटर की व्यवस्था न होने के कारण आशिया को अस्पताल के द्वारा उपचार हेतु कही और ले जाने की बात कही जाती रही जिस पर आशिया के परिजन आशिया कोे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुचे।
जहाँ पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर बताया कि नवजात शिशु की गर्भ मे ही मृत्यु हो चुकी है। माॅ की जान बचाने के लिए आपरेशन करना पडेगा। जिससे परिजनो ने हामि भर आपरेशन करने की अनुमति दी।
ऑपरेशन के दौरान आशिया ने भी दम तोड दिया। इसी दौरान आशिया की कोरोना रिर्पोट भी पाजेटिव आ गई। जिस पर आशिया के परिजनो ने मृतक आशिया के शव को उनके सुपुर्द करने का आग्रह सुशीला तिवारी अस्पताल के डाक्टरो से किया। डाक्टरो ने कोविड प्रोटोकाल का हवाला देते हुए कहा कि शव का अन्तिम क्रिया कोविड टीम ही करेगी। यदि आपको शव ले जाना है तो आपको सिटी मजिस्ट्रेट का अनापत्ति प्रमाण पत्र लाना होगा। डाक्टरो की बाते
सुनकर परिजनों को शव ना मिलने की पीडा ने दुःख को और बढा दिया। इसी बीच परिजनो ने कांग्रेसी नेता राजेन्द्र पाल से सम्पर्क किया तो उन्होने उपजिलाधिकारी बाजपुर विवेक प्रकाश व सिटी मजिस्ट हल्द्वानी
प्रत्यूश कुमार से सम्पर्क कर मृतका का शव परिजनों को वापस करने का आग्रह किया तो दोनों अधिकारियों ने नियमानुसार शव देने की तत्काल हामी भरी व तत्काल परिजनों द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र कोविड नियमों का अनुपालन करने के निर्देश देते हुये निर्गत कर दिया। जिससे मृतक आशिया की देह को उसकी ससुराल केलाखेडा मे सुर्पुदे खाक किया गया।
उपजिलाधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट की मानवता व दरियादिली का परिजनों ने किया आभार प्रकट।
केलाखेडा। मृतक आशिया की व उसके गर्भ मे मृत शिशु की मृतक देह को सुशीला तिवारी हल्द्वानी अस्पताल से केलाखेडा अपने पैतृक निवास लाने हेतु अनापति प्रमाण पत्र के लिए जब उपजिलाधिकारी बाजपुर विवेक प्रकाश व सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी प्रत्युश कुमार से गुहार लगाई गई तो दोनो अधिकारियो ने मानवता की मिशाल कायम कर दी। परिजनों की पीडा को समझते हुए वाटसअप पर दिये गये प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करते हुए मात्र आघा घंटे में परिजनों को अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया व हर सम्भव सहयोग का आश्वासन देते हुए कोविड नियमानुसार ही अन्तिम क्रियाक्रम करने को निर्देशित भी किया। जिस पर परिजनो ने तुरंत हामि भर दी। दोनो अधिकारियो द्वारा जिस प्रकार तत्काल प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही की गई उससे क्षेत्र मे हर व्यक्ति जिसने भी यह सुना दोंनो अधिकारियो ने मानवता हित मे मृतक आशिया के परिजनो की पीडा को समझ अनुमति प्रदान की है काश इसी प्रकार हर अधिकारी अपने कर्तव्यो का निर्वाहन करे तो इस संकट की घडी मे दुखी इन्सान की पीडा आधी हो जाती है। मृतक आशियो के परिजनो द्वारा सहयोग के लिए अधिकारियों का बार बार धन्यवाद किया गया।
Comentários