उपचुनाव- फ्लैग मार्च कर मतदान केंद्रो का किया निरीक्षण
- केलाखेड़ा खबर
- May 18, 2022
- 1 min read
सेक्टर मजिस्ट्रेट व सीओ ने लिया व्यवस्थाओ का जायजा

रिपोर्ट- राहुल सक्सेना
केलाखेडा। नगर पंचायत उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने केलाखेडा नगर में मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया। नगर में शांति कायम रखने के लिए देर शाम को फ्लैग मार्च भी किया। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से नगर के मतदाताओं का मनोबल बढ़ा।

सेक्टर मजिस्ट्रेट यूसूफ अली व पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने केलाखेडा में मतदान बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज व नगर पंचायत में बने बूथो पर साफ-सफाई,बिजली-पानी की पूर्ण व्यवस्था बनाये रखने को कहा। साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने हिदायत दी कि चुनाव में अशांति फैलाने वालों को बख्शा ना जाये। उपचुनाव में अशांति फैलाने वालों की खैर नहीं है। फर्जी मतदान घूंघट में या चाहे जैसे भी की जा रही हो, उन पर पुलिस प्रशासन की नजर रहेगी और पकड़े जाने के बाद जेल जाना तय है।

फ्लैग मार्च का सीओ ने किया नेतृत्व, लोगों से की शांति की अपील
पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च कर अमन-चैन का संदेश दिया। इसके साथ ही केलाखेडा थानाध्यक्ष के साथ बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। केलाखेडा थानाध्यक्ष भुवन जोशी ने कहा कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जन से सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतदान की अपील की।
Commentaires