आवारा घूम रहे घोडो से टकरा कर बाईक सवार दो व्यक्ति घायल
- केलाखेड़ा खबर
- Dec 10, 2020
- 1 min read

केलाखेडा। गणेशपुर की पुलिया पर बाइक सवार व्यक्ति आवारा घूम रहे दो घोड़ो से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को108 से बाजपुर हॉस्पिटल भिजवाया। क्षतिग्रस्त बाईक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई।
जानकारी के अनुसार आज साय बरहैनी निवासी राजेन्द्र सिंह का 42 वर्षीय पुत्र वीरू अपने दोस्त के साथ रुद्रपुर की और से अपनी बाईक संख्या UK18G3845 से अपने घर की तरफ जा रहा था तभी अचानक गणेशपुर की पुलिया पर बने चैराहे पर आवारा घूम रहे दो घोड़ों के सामने आ जाने से बाईक टकरा कर बने डिवाइडर पर गिर गई जिससे दोनो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की सूचना पाते ही थाना केलाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। आनन फानन में पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए 108 से बाजपुर भिजवाया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि वीरू बाजपुर मंडी में संजय गोयल की आड़त में मुंशी का काम करता है।
Comments