top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

आर्म कुश्ती टूर्नामेन्ट,प्रो पंजा लीग में केलाखेडा के युवक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • May 9, 2023
  • 1 min read
  • गुरूद्वारा सिंह सभा केलाखेडा ने सरोपा भेट कर किया सम्मानित


केलाखेडा। हरीद्वार में आयोजित आर्म कुश्ती टूर्नामेन्ट,प्रो पंजा लीग में केलाखेडा के ग्राम शौकानगला निवासी अमरप्रीत सिंह कलसी पुत्र मंजीत सिंह ने 90 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आर्म कुश्ती टूर्नामेन्ट,प्रो पंजा लीग में अमरप्रीत सिंह के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गॉव के लोगो ने अमरप्रीत सिंह के घर जाकर बधाई दी। वही केलाखेडा गुरूद्वारा सिंह सभा ने अमरप्रीत सिंह को सरोपा भेट कर सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अमरप्रीत सिंह ने बताया कि एक से चार जून तक होने वाले नेश्नल आर्म कुश्ती में उनका चयन किया गया है। इस अवसर पर परमजीत सिंह,हरजीत सिंह,हरजिंदर सिंह,दिलवर पाल सिंह,सरदूल सिंह,सुखविंदर सिंह,मनिंदर सिंह,नरेश सिंह, आदि लोग मौजूद थे।


 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page