आरक्षी इरशाद उल्ला को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
- केलाखेड़ा खबर

- Feb 16, 2022
- 1 min read
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उद्यम सिंह नगर बरिंदर जीत सिंह ने उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उद्यम सिंह नगर बरिंदर जीत सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने पर थाना केलाखेड़ा के आरक्षी इरशाद उल्ला को प्रशस्ति पत्र व नगद इनाम दिया।

आरक्षी इरशाद उल्ला द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दौरान अपने कर्तव्यो का निर्वहन लगन व मेहनत के साथ करते हुए अवैध असलाह मय जिंदा कारतूस बरामद करने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उद्यम सिंह नगर बरिंदर जीत सिंह ने नगद पुरुस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
इरशाद उल्ला ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन और कुशल नेतृत्व से ड्यूटी को लेकर उत्साह रहता है व थानाध्यक्ष का सहयोगी रुख वाला नेतृत्व ड्यूटी की थकान मिटा देता है।
थानाध्यक्ष भुवन जोशी ने बधाई देते हुए कहा कि प्रशस्ति पत्र मिलने से ड्यूटी को और बेहतर करने का हौसला मिलता है।




Comments