top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

अपराधो से किनारा कर ले अपराधीः- थानाध्यक्ष अशोक कुमार

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Oct 1, 2024
  • 1 min read

राहुल सक्सेना

केलाखेडा थाने में नवनियुक्त थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने औपचारिक भेट कर पत्रकार साथियों के साथ परिचय प्राप्त किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में कानुन व्यवस्था कायम करना उनकी प्राथमिकता है कहा कि क्षेत्र में अपराध व अपराधियो को पनपने नही दिया जायेगा। । उन्होंने कहा कि सभी पत्रकार हमारे आंख कान है, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराते रहें, आप निष्पक्ष होकर सूचनाएं देते रहें। उन्होंने बताया कि आम जनमानस में पुलिस की छवि साफ बनाने के साथ ही नगर एवं क्षेत्र वासियों के विश्वास पर खरा उतरने का वह भरपूर प्रयास करेंगे। अपराधियों को समाचार पत्र के माध्यम से संदेश है कि अपराधो से किनारा कर ले वरना कानुनी रूप से कठोर कार्यवाही की जायेगी।


फरियादियों की समस्याओं का समाधान कर कानून व्यवस्था बेहतर बनायी जायेगी।

थानाध्यक्ष अशोक कुमार बोले फरियादियों की समस्याओं का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। पीड़ित को तुरंत न्याय दिलाया जायेगा व अपराधियों पर शीघ्र कार्यवाही की जायेगी। क्षेत्र में अवैध खनन,शराब, जुआ, सट्टा का कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा की क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जायेगा। कानून व्यवस्था बेहतर बनायी जायेगी।

 
 
 

Kommentarer


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page