अनियंत्रित होकर कार पलटी एक की मौत,एक घायल
- केलाखेड़ा खबर
- Oct 2, 2024
- 1 min read

केलाखेडा। केलाखेडा में नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा हुआ है। यहां एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट कर सडक किनारे खाई में गिर गई। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ हैं। सड़क हादसा पंडित जी ढाबे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही केलाखेडा पुलिस मौके पर पहुची हादसे में अचेत अवस्था में दोनो व्यक्तियो को बाजपुर के स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहा पर चिकित्सको ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मृत व्यक्ति आरसल-पारसल थाना स्वार जिला रामपुर का रहने वाला है जिसका नाम कुलदीप सिंह पुत्र लखविन्दर सिंह उम्र 27 वर्ष है।
コメント