अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
- केलाखेड़ा खबर

- Dec 25, 2023
- 1 min read

राहुल सक्सेना-
केलाखेड़ा। भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व ने भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई। मंडल अध्यक्ष महेंद्र कालड़ा ने उनके कार्यों को याद करते हुए उनके पदचिन्हों में चलने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने कहा की अटल बिहारी बाजपेयी ऐसे जननेता थे जिन्हे विपक्ष भी पूरा सम्मान देता था। उनसे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर अजय शर्मा, सी डी खुराना,स्नेहिल कालरा,शशिप्रीत सिंह, भूकन सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Comments