top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

7वें दिन हुई नक्कटैया की लीला, लक्ष्मण ने काटी सूर्पनखा की नाक।

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Oct 31, 2023
  • 1 min read
ree

रिपोर्ट-राहुल सक्सेना।

केलाखेड़ा। श्री सनातन धर्म कमेटी तत्वाधान में हो रही रामलीला में रामलीला कमेटी सदस्यो ने गणपति आराधना, आरती पूजन के साथ शुरू हुई। इस नाइट का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने किया। बतौर मुख्यातिथि के रूप में पहुचे गुंजन सुखीजा व उनके साथ आये भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र कालड़ा, परमजीत सिंह पम्मा, सुरेश खुराना, जितेंद्र चानना,को श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों द्वारा श्रीराम दरवार की प्रतिमा भेट कर स्वागत किया,वही

उन्होंने कहा रामलीला हम करोड़ो सनातनियो को अपने धर्म के प्रति जागरूक ओर मजबूती के साथ खड़े रहने के लिये एक प्रेरणा का कार्य करती है। महेंद्र कालड़ा ने कमेटी के सभी सदस्यों और पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।

 

ree

रामलीला की शुरुआत रावण की बहन सूर्पनखा के पंचवटी पहुंचने से हुई। वन में राम और लक्ष्मण को देखकर वह उन पर मोहित हो गई। उसने सुंदर स्त्री का रूप धारण कर राम से विवाह का प्रस्ताव रख दिया। उन्होंने अपने को विवाहित बताते हुए प्रस्ताव ठुकरा दिया। 

श्रीराम सूर्पनखा को लक्ष्मण के पास भेज देते हैं। लक्ष्मण ने भी सूर्पनखा के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। वह भी उसे पुन: राम के पास भेज देते हैं। बार-बार दोनों भाइयों के बीच दौड़ाए जाने पर वह क्रोधित हो गई और असली रूप में आ गई। उसका राक्षस रूप देखकर सीता डर गईं। जिसके बाद राम के इशारे पर लक्ष्मण ने उसकी नाक काट दी। वह रोती हुई अपने भाई खर दूषण के पास गई। खर दूषण अपनी सेना के साथ राम से युद्ध करने पहुंच जाते हैं। अंत में वह श्रीराम के हाथों मारे जाते हैं।

 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page