top of page
Image by Andrew Buchanan
हर ख़बर आप तक

केलाखेड़ा खबर

Search

36घण्टे गुजरने के बाद भी मानव शरीर के अन्य अंगों का नही लगा पता, डबल मर्डर मिस्ट्री में उलझी पुलिस

  • Writer: केलाखेड़ा खबर
    केलाखेड़ा खबर
  • Jun 9, 2023
  • 1 min read

गोताखोर की टीमें नदी में शरीर के अन्य अंगो की जलाश में जुटी।


केलाखेडा। 36 घंटे गुजर जाने पश्चात् भी केलाखेडा के ग्राम रम्पुराकाजी में डबल मर्डर मिस्ट्री को पुलिस सुलझा नहीं पाई है। तीन टांगों के अतिरिक्त पुलिस कोई भी अंग नहीं खोज पाई है। पुलिस ने 5 किलोमीटर तक नदी में सर्च किया, मगर कुछ भी हाथ नहीं लगा। इस घटना के सामने आने के पश्चात् क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

दरअसल, ग्राम रम्पुराकाजी निवासी एक महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट केलाखेडा थाने में दर्ज कराई थी। इस के चलते पुलिस को स्थानीय लोगों की मद्द से 3 पैर पड़े मिलें। पुलिस मामले की तहकीकात कर ही रही थी कि 60 वर्षीय एक बुजुर्ग के गायब होने की भी खबर पुलिस को मिली। दोनों के परिजनों को पहचान के लिए तीनों टांगे नजर आई। लेकिन, पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पैरों को बरामद किया तथा शरीर के बाकी अंगों की तलाश में जुट गई। अब पुलिस शरीर के अन्य भागों को तलाशने में जुटी है।

वही लाश के अन्य अंगों को तलाशने के लिए डॉग स्क्वायड टीम की मदद ली जा रही है। साथ ही मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड पुलिस के गोताखोर अभी भी नदी में शरीर के अन्य भागों की तलाश कर रहे हैं। कई टीमें बनाकर पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है। इस मामले पर एसपी क्राइम ने बताया कि बुधवार को कुछ मानव अंग प्राप्त हुए थे। इसमें से कुछ भागों को ढूंढ़ने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया जाएगा।


 
 
 

Comments


  • Grey Twitter Icon
  • Grey LinkedIn Icon
  • Grey Facebook Icon

Rahul Saxena

(Chief Editor)

+91 98371 45860

kelakheranews@gmail.com

Near Police Station

Kelakhera, 263150

© 2020-2021 by Kelakhera News

bottom of page